अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने दो ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग 

भारतीय रेलवे बोर्ड सलाहकार आलोक द्विवेदी के माध्यम से रेल मंत्री भारत सरकार को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ,युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिम्पल, इंजीनियर शिवगोबिंद गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भारतीय रेलवे बोर्ड सलाहकार आलोक द्विवेदी के माध्यम से रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनि वैष्णव को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन के माध्यम से परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिम्पल ने बताया कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन देश के 55 अमृत स्टेशनों मे अपना स्थान लेकर पूर्ण भव्यता के साथ विस्तारित हुआ है किंतु जनपद से गुजरने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टापेज न होने से जनपदवासियों दैनिक यात्रियों एवं व्यापारियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड रहा हैं।रेलवे स्टेशन से रात्रि 01 बजे के बाद से प्रातः दस बजे तक कानपुर जाने हेतु कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन का नियिमित ठहराव नहीं है। इसी प्रकार सांय 6.30 बजे से रात्रि 1 बजे तक प्रयागराज जाने हेतु किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव नहीं होने के कारण जनपद के दैनिक यात्रियों कामगारों व्यापारियों एवं छात्रों को बहुत अधिक समस्यायें होती है। इस अवधि में इस स्टेशन से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 प्रातः कानपुर जाने के लिये एवं महाबोधि एक्सप्रेस 12398 सांय प्रयागराज जाने के लिये का 2 मिनट का ठहराव दिये जाने जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में उनको श्रद्धांजलि अर्पित होगी एवं जनपद के दैनिक यात्री व्यापारी तथा जनपदवासी प्रतिदिन कानपुर जाने में सुविधा का लाभ ले सकेंगे।परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण किया जाना भी अति आवश्यक है। शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु के न होने से जनपदवासियों को प्रतिदिन जाम की समस्या झेलना पडता हैं। इंजीनियर शिवगोविन्द गुप्ता ने कहा कि फतेहपुर स्टेशन पर जनपद शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों का चित्रण विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा उंचा रहे हमारा रचना स्थल फतेहपुर के रचयिता श्रीश्याम लाल गुप्ता पार्षद जी का चित्रगण तथा उत्तर वाहिनी गंगा विशेष स्थान भृगु धाम भिटौरा ओम घाट का वाल पेटिंग चित्रण भी किये जाने से जनपद के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में आम जनमानस वास्तविक रूप से अवगत होंगे जिससे जनपद की पहचान अन्य राज्यों तक भी बढेंगी। ज्ञापन देने के दौरान दैनिक यात्रियों में मुख्य रूप से दिलीप सिंह, अनुज कुमार, राम रस्तोगी, अर्पित रस्तोगी, प्रभुनारायण, मोहम्मद तस्लीम, आनंद विक्रम सिंह ,सुनील बाजपेई आदि रहे।