उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से डाॅ अनुराग सम्मानित

31 मार्च को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव को रेडक्रास भवन लखनऊ में उपमुख्यमंत्री/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से प्रशस्ति पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने डॉ अनुराग द्वारा समाजहित व संस्था हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों हेतु उत्साहवर्धन किया गया।साथ ही उपसभापति अमरनाथ मिश्र व महासचिव रामानंद कटियार द्वारा अंगवस्त्र व पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के चेयरमैन व सचिव उपस्थित रहे।वहीं स्नेह व सम्मान हेतु डाॅ अनुराग श्रीवास्तव ने सभापति,उपसभापति,महासचिव,कोषाध्यक्ष सहित उत्तर प्रदेश रेडक्रास परिवार का आभार व्यक्त किया।