सूबेदारगंज–लोकमान्य तिलक विशेष एक्सप्रेस के समय में संशोधन,

सूबेदारगंज?लोकमान्य तिलक विशेष एक्सप्रेस के समय में संशोधन

गोविंदपुरी स्टेशन पर बदला आगमन/प्रस्थान समय

प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं आमजन को सूचित किया गया है कि गाड़ी संख्या 04115 सूबेदारगंज?लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष के गोविंदपुरी (GOY) स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है।

रेलवे के अनुसार यह गाड़ी अब गोविंदपुरी स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 14:55 से 15:00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15:05 से 15:10 बजे पर पहुंचेगी एवं प्रस्थान करेगी।

यह समय परिवर्तन 09 अप्रैल 2026 से 26 दिसंबर 2030 तक (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि के अनुसार) प्रभावी रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन समय-सारणी की जानकारी NTES/IRCTC अथवा रेलवे पूछताछ सेवा के माध्यम से प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।