गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए

रक्सौल-एलटीटी, मुजफ्फरपुर-हडपसर और सहरसा-एलटीटी ट्रेनें अब जुलाई तक चलेंगी

रेलवे प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी, मार्ग एवं रखरखाव व्यवस्था के अनुसार ही किया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से बिहार और पूर्वोत्तर क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई एवं पुणे जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं, उनका विवरण इस प्रकार है?

रक्सौल?लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल का विस्तार

ट्रेन संख्या 05557 रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। पहले इसका अंतिम परिचालन 31 मार्च 2026 को था, जिसे अब बढ़ाकर 14 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन 21 अप्रैल 2026 से अतिरिक्त फेरों में संचालित होगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रक्सौल प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसका अंतिम परिचालन पहले 02 अप्रैल 2026 था, जिसे बढ़ाकर अब 16 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन 23 अप्रैल 2026 से अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर वैन, सामान्य श्रेणी, स्लीपर, एसी-3 टियर, एसी-2 टियर और एसी-1 कोच शामिल होंगे।

मुजफ्फरपुर?हडपसर स्पेशल ट्रेन भी जुलाई तक चलेगी

रेलवे ने ट्रेन संख्या 05589 मुजफ्फरपुर से हडपसर को भी अतिरिक्त फेरों के साथ चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। पहले इसका अंतिम परिचालन 24 मार्च 2026 को निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 14 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन 21 अप्रैल 2026 से अतिरिक्त फेरों में चलेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05590 हडपसर से मुजफ्फरपुर प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। पहले इसका अंतिम परिचालन 26 मार्च 2026 को था, जिसे बढ़ाकर अब 16 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन 23 अप्रैल 2026 से अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

सहरसा?लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल का भी विस्तार

ट्रेन संख्या 05585 सहरसा जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। पहले इसका अंतिम परिचालन 27 मार्च 2026 को था, जिसे बढ़ाकर अब 10 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन 17 अप्रैल 2026 से अतिरिक्त फेरों में संचालित होगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05586 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सहरसा जंक्शन प्रत्येक रविवार को चलेगी। पहले इसका अंतिम परिचालन 29 मार्च 2026 था, जिसे बढ़ाकर अब 12 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन 19 अप्रैल 2026 से अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें जनरेटर वैन, सामान्य श्रेणी, स्लीपर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर इकोनॉमी और एसी-2 टियर कोच शामिल हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति, समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या एनटीईएस ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे द्वारा इन अतिरिक्त फेरों के संचालन से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।