कानपुर सेंट्रल–कोलकाता साप्ताहिक व झांसी–आसनसोल सप्ताह में दो दिन चलेंगी विशेष गाड़ियां

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू कीं दो विशेष ट्रेनें

कानपुर सेंट्रल?कोलकाता साप्ताहिक व झांसी?आसनसोल सप्ताह में दो दिन चलेंगी विशेष गाड़ियां

प्रयागराज। यात्रियों की बढ़ती मांग एवं यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन विशेष गाड़ियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सीधी और अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

1. 04157/04158 कानपुर सेंट्रल?कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी

रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल?कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 06 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता?कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 07 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को होगा। यह भी कुल 13 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें?

02 एसएलआर/डी, 08 सामान्य, 09 स्लीपर, 04 एसी तृतीय श्रेणी, तथा 01 एसी द्वितीय श्रेणी कोच शामिल होंगे।

मुख्य ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नैहाटी आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?आसनसोल विशेष गाड़ी (सप्ताह में 02 दिन)

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?आसनसोल विशेष गाड़ी का संचालन सप्ताह में दो दिन (रविवार एवं बुधवार) किया जाएगा। यह ट्रेन 08 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक कुल 24 फेरों के लिए चलेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल?वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष गाड़ी सप्ताह में दो दिन (सोमवार एवं गुरुवार) 09 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तक कुल 24 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें?

02 एसएलआर/डी, 09 सामान्य, 02 सामान्य चेयरकार, 06 स्लीपर, तथा 02 एसी तृतीय श्रेणी कोच शामिल होंगे।

मुख्य ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में उरई, पोखरायां, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर, बनारस, वाराणसी कैंट, औनिहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव संबंधी जानकारी IRCTC, NTES या रेलवे पूछताछ (139) के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।