यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, नई दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-भागलपुर के बीच चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कुछ नई आरक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन की भी घोषणा की गई है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल, धनबाद-दिल्ली, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, पटना-नई दिल्ली, धनबाद-शकूरबस्ती तथा शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों को आने वाले महीनों में राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अब 05 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक (24 मई को छोड़कर) किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 06 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक (25 मई को छोड़कर) संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-दिल्ली-धनबाद विशेष ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है, जिसकी अवधि 04 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक (23 मई को छोड़कर) बढ़ाई गई है। वापसी सेवा 05 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक (24 मई को छोड़कर) संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ाई है। यह ट्रेन 03 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक (22 मई को छोड़कर) चलेगी तथा वापसी में 04 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक (23 मई को छोड़कर) संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 03293/03294 पटना-नई दिल्ली-पटना दैनिक विशेष ट्रेन का संचालन 01 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक (21 मई से 24 मई तक छोड़कर) बढ़ाया गया है, जबकि वापसी में यह ट्रेन 02 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक (22 मई से 26 मई तक छोड़कर) चलेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 03639/03640 धनबाद-शकूरबस्ती-धनबाद विशेष ट्रेन, जो सप्ताह में दो दिन चलती है, उसका संचालन 03 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक (22 मई को छोड़कर) बढ़ाया गया है। वापसी में यह ट्रेन 04 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक (23 मई को छोड़कर) संचालित होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02397/02398 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि 05 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक (24 मई को छोड़कर) बढ़ाई गई है, जबकि वापसी में यह ट्रेन 06 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक (25 मई को छोड़कर) चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 03697/03698 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा विशेष ट्रेन के संचालन को भी 03 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक (22 और 23 मई को छोड़कर) तथा वापसी में 04 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक (23 और 24 मई को छोड़कर) विस्तारित किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नई आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का भी निर्णय लिया है। पहली ट्रेन गाड़ी संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 17 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तथा 29 मई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक कुल 12 फेरे लगाएगी। वहीं हावड़ा से यह ट्रेन 19 अप्रैल 2026 से 17 मई 2026 तथा 31 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार और हावड़ा से प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के 2 कोच, स्लीपर के 8, सामान्य के 4 तथा एसएलआर/डी के 2 कोच सहित कुल 16 कोच होंगे। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, गया, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान और बैंडेल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 04062/04061 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस होगी। यह ट्रेन दिल्ली से 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक तथा भागलपुर से 22 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 13 फेरे संचालित करेगी। यह ट्रेन दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार और भागलपुर से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का 1 कोच, एसी तृतीय श्रेणी का 1 कोच, स्लीपर के 10, सामान्य के 4 तथा एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या एनटीईएस के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।