NHSRCL परियोजना कार्य के चलते दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त, गुजरात मेल का माणिनगर ठहराव भी रद्द

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल अंतर्गत कांकरिया?वटवा रेलखंड पर NHSRCL परियोजना के तहत प्रीकास्ट पोर्टल बीम स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था 04 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक लागू रहेगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है?

ट्रेनें पूर्णतः निरस्त

ट्रेन संख्या 19036 माणिनगर?वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्णतः निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 19035 वडोदरा?वटवा इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्णतः निरस्त रहेगी।

ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त

ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद?दादर गुजरात मेल का माणिनगर स्टेशन पर ठहराव 04 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।