एटा: श्रवण गंगा सेवा समिति की 49वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा लालपुर से सोरोंजी के लिए रवाना, हनुमान जयंती पर सुंदरकांड।

*एटा: श्रवण गंगा सेवा समिति की 49वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा लालपुर से सोरोंजी के लिए रवाना, हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजा सुंदरकांड!*

*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़ एटा*

जलेसर/एटा:

श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वाधान व समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह सूरज के नेतृत्व में आयोजित 49वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा आज कैंप कार्यालय से धूमधाम और जयकारों के बीच आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद ,एटा से 1551 श्रद्धालुओ के साथ रवाना हुई। यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 1551 श्रद्धालुओं ने एक साथ भाग लेकर अद्भुत आस्था का परिचय दिया। ?जय श्रीराम? और ?जय बजरंगबली? के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित नीरज जादौन, अनुराग प्रताप सिंह, उदय प्रताप दाऊजी, मोहित ठाकुर, गोविंद शर्मा अंकुर सिसौदिया , मोनू शर्मा,अनुज शर्मा शिवम शुक्ला , रामप्रकाश आदि समिति सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।