एटा: जलेसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा की प्रशिक्षण कार्य शाला संपन्न।

*एटा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जलेसर में भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न!*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़।*


जलेसर/एटा:

आज 29/03/2026 को जलेसर मण्डल मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में जलेसर भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने कार्य क्रम को संबोधित किया। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मनोज वार्ष्णेय बजरंगी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश सरानी जी, श्री भजनलाल कुशवाहा जी,जिला उपाध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी,मंडल अध्यक्ष जलेसर श्री दिलीप वार्ष्णेय जी, बूथ अध्यक्षगण,एवं समस्त पूज्यनीय एवं देवतुल्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए!

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों,सेवा भाव,राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं ने बताया कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है और जब कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़कर समाज के बीच कार्य करते हैं, तो संगठन और अधिक सशक्त बनता है!


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।