सोनपुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रि-शिड्यूल व नियंत्रित, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया-गढ़हरा-बरौनी-तिलरथ स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के तहत प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक किए जाने के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा कुछ गाड़ियों को रि-शिड्यूल किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार पूर्णिया कोर्ट से 02 अप्रैल 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस को 160 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाया जाएगा। इसी ट्रेन को 03 अप्रैल 2026 को 180 मिनट तथा 04 अप्रैल 2026 को 210 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। वहीं अमृतसर से 01 एवं 02 अप्रैल 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को अमृतसर से 165 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाया जाएगा। इसके अलावा 03 अप्रैल 2026 को चलने वाली इसी ट्रेन को 195 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा।

इसके साथ ही किशनगंज से 03 अप्रैल 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस को 120 मिनट रि-शिड्यूल कर संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित भी किया जाएगा। डिब्रूगढ़ से 01 एवं 02 अप्रैल 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा, जबकि 03 अप्रैल 2026 को यह ट्रेन 50 मिनट नियंत्रित रहेगी। लालकुआँ से 02 अप्रैल 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष गाड़ी को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं लालकुआँ से 03 अप्रैल 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15671 कामाख्या-रोहतक एक्सप्रेस को मार्ग में 115 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति एवं समय-सारणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा जारी की गई।