रेलवे की पहल: कासगंज–मथुरा सवारी गाड़ी का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 55335/55336 कासगंज?मथुरा जंक्शन?कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थायी रूप से गंगापुर सिटी तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी।

रेलवे के अनुसार 55335 कासगंज?गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी इन तिथियों में कासगंज से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बयाना, हिण्डौन सिटी और श्री महावीर जी होते हुए शाम 6:20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 55336 गंगापुर सिटी?कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से शाम 7:00 बजे रवाना होकर श्री महावीर जी, हिण्डौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, सिकंदरा राव और मारहरा होते हुए दूसरे दिन रात 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस अस्थायी विस्तार से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।