अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि पर नमन कर किया याद

फतेहपुर। अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर जिला पत्रकार संघ (रजि.) एवं गंगा बचाओ सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल के नेतृत्व में विद्यार्थी चौराहे में माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया सेंटर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों के साथ अधिवक्ता, व्यापार मंडल व समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शैलेंद्र शरन सिंपल ने विद्यार्थी जी को नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।गोष्ठी में आखिरी आंसू के संपादक व कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी कलम के सच्चे सिपाही थे उनके किए गए कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बबलू कालिया ने कहा कि हम सबको अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी के आदर्शों पर चलना होगा। गोष्ठी का संचालन संघ के महामंत्री सुरेन्द पाठक ने किया ।इस दौरान मनभावन अवस्थी, सिद्धार्थ दीक्षित एडवोकेट,अनीत अग्रहरि एडवोकेट, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, जतिन द्विवेदी पत्रकार धीरू श्रीवास्तव, शाहिद अली , बृजेश मिश्रा,रवि सिंह , धीरेन्द्र सिंह राणा, अजय सिंह, योगेंद्र मौर्या बबलू मौर्या, महेश त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, अरूण कुमार , दीपू मौर्य, आर बी चतुर्वेदी, अजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, शिवबरन, जगन्नाथ ,पंकज मौर्या, मुकेश कुमार, रमेश यादव ,सुनील मौर्य, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।