पत्रकार रवि गर्गवंशी की गिरफ्तारी के विरोध में अवध केसरी सेना का प्रदर्शन रिहाई की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन। 

पत्रकार रवि गर्गवंशी की कथित नाजायज गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को अवध केसरी सेना ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी गोंडा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रवि गर्गवंशी को दिल्ली पुलिस द्वारा बिना उचित कारण गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जो कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।अवध केसरी सेना के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और रवि गर्गवंशी को जल्द से जल्द तिहाड़ जेल से रिहा किया जाए।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ?इंकलाब जिंदाबाद? के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पत्रकार की रिहाई के समर्थन में एकजुटता दिखाई।