डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन" विषय पर महाविद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोगिता

संविधान दिवस के उपलक्ष में डॉ. भीमराव अंबेडकर फाऊंडेशन (अंबेडकर पीठ) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मूंडला जयपुर की ओर से 26 नवंबर, 2025 को "देश की आजादी के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन" विषय पर महाविद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में बीकानेर की तीन छात्राओं का चयन हुआ है, जिनमें दो छात्राएं राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर की हैं।
विधि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने बताया कि राजकीय विधि महाविद्यालय की एलएल.बी. तृतीय वर्ष की छात्रा शबाना ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹3100 रुपए का नकद पुरस्कार अर्जित किया है।
महाविद्यालय परिवार की ओर से शबाना को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।