अंतिम पड़ाव पर पहुंची कथा,आस्था का उमड़ा सैलाब

अंतिम पड़ाव पर पहुंची कथा,आस्था का उमड़ा सैलाब

#Hardoi�

जनपद विकास खंड टड़ियावां के ग्राम लहराई उनौती में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

➡️ मां दुर्गा की भक्ति में डूबा माहौल,गूंजे जयकारे

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कथा स्थल पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन भी किया जा रहा है। ?जय माता दी? के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी की आराधना में लीन नजर आए।

➡️ कल होगा भव्य समापन,विशाल भंडारे की तैयारी

कथा आयोजक रजनीश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। कथा के समापन अवसर पर कल विशाल प्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Uttar Pradesh Highlights