लहराई उनौती में भक्ति का ज्वर, पंचम दिवस पर गूंजा ‘जय माता दी’ का हुंकार

लहराई उनौती में भक्ति का ज्वर, पंचम दिवस पर गूंजा ?जय माता दी? का हुंकार

#Hardoi
.
जनपद हरदोई के ग्राम लहराई उनौती में चल रही श्रीमद भागवत कथा ने पंचम दिवस पर भक्ति का ऐसा ज्वर खड़ा किया कि पूरा गांव धर्ममय हो उठा। मां दुर्गा की भव्य और दिव्य झांकी ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया, वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग जैसे ही प्रारंभ हुआ, पंडाल तालियों, भजनों और जयकारों से गूंज उठा। हर तरफ ?नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की? और ?जय माता दी? के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

आयोजक डॉ. रजनीश कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्ति प्रभा ने पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ माता रानी की स्तुति की। उनके भक्ति भाव ने उपस्थित जनसमूह को भी भक्ति में डूबने पर मजबूर कर दिया।

ग्राम लहराई उनौती इस समय पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जहां हर दिन कथा के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह और भी प्रचंड होता जा रहा है।

Uttar Pradesh Highlights