चकिया:नगर से उठी आस्था की अलख, बनेगी पूर्वांचल के लिए नई मिसाल,रामनवमी पर ‘लघु अयोध्या’ सा दृश्य, एकता और सनातन शक्ति का विराट प्रदर्शन

घर-घर पहुंचा निमंत्रण,झंडों से सजा पूरा नगर
युवाओं के जनसंपर्क,अभियान से गूंजा चकिया, हर ओर दिख रही भक्ति और उत्साह की लहर

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। पूरे देश में जहां एक ओर सनातन संस्कृति की नई चेतना का संचार हो रहा है, वहीं चंदौली जनपद का चकिया नगर इस बार रामनवमी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा है। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में 27 मार्च को आयोजित होने वाली ?राम-जानकी भव्य शोभा यात्रा? को लेकर नगर में अभूतपूर्व उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।
इस आयोजन को लेकर पिछले दस दिनों से युवाओं द्वारा घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। नगर के प्रत्येक मोहल्ले और गांवों में जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही ?जय श्रीराम? अंकित तिरंगा झंडा और ?हिंदू राष्ट्र? लिखे भगवा ध्वज वितरित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा चकिया नगर भगवामय नजर आने लगा है।

आयोजकों का कहना है कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की शक्ति, गौरव और एकता का प्रतीक बनेगी।उनका स्पष्ट संदेश है कि समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना होगा।शोभायात्रा 27 मार्च को सायं 3 बजे राम जानकी मंदिर (ठाकुर बाग) से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी।इस दौरान भगवान श्रीराम और माता जानकी की भव्य झांकियां, आकर्षक रथ, भक्ति संगीत और जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठेगा।नगर में जगह-जगह तोरण द्वार, स्वागत मंच और सजावट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।सड़कों पर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं और हर गली-मोहल्ले में धार्मिक उत्साह चरम पर है।शोभायात्रा के दिन चकिया का दृश्य अयोध्या की झलक प्रस्तुत करेगा।हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हैं। युवाओं की टोली लगातार बैठकें कर रणनीति तैयार कर रही है और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक चेतना का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए इस प्रकार के आयोजनों की विशेष आवश्यकता है।

शोभायात्रा को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजा रहे हैं तथा शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।रामनवमी महोत्सव 2026 चकिया में केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, उत्साह और एकजुटता का विराट प्रतीक बनता जा रहा है। यह आयोजन पूर्वांचल में सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ती जागरूकता और एकता का नया संदेश देने को तैयार है।