गोरखपुर-लालकुआँ के बीच चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ग्रीष्मकाल में यात्रियों को राहत, गोरखपुर-लालकुआँ के बीच चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेन

बरेली। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लालकुआँ-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 14 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआँ-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन गोरखपुर से 10 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार तथा लालकुआँ से 11 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार किया जाएगा।

गोरखपुर से लालकुआँ का समय

05009 गोरखपुर-लालकुआँ विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 5:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बस्ती (6:20 बजे), गोंडा (8:10 बजे), सीतापुर (11:00 बजे), लखीमपुर (00:05 बजे), गोला गोकर्णनाथ (00:37 बजे), मैलानी (01:35 बजे), पूरनपुर (02:27 बजे), पीलीभीत (03:30 बजे), भोजीपुरा (05:15 बजे), किच्छा (06:05 बजे) होते हुए लालकुआँ सुबह 8:00 बजे पहुंचेगी।

लालकुआँ से गोरखपुर वापसी का समय

वापसी में 05010 लालकुआँ-गोरखपुर विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआँ से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा (11:42 बजे), भोजीपुरा (01:00 बजे), पीलीभीत (02:17 बजे), पूरनपुर (03:20 बजे), मैलानी (04:20 बजे), गोला गोकर्णनाथ (05:10 बजे), लखीमपुर (05:32 बजे), सीतापुर (06:45 बजे), गोंडा (09:50 बजे), बस्ती (11:32 बजे) होते हुए अगले दिन गोरखपुर 01:15 बजे पहुंचेगी।

कुल 17 कोच होंगे शामिल

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एलएसएलआरडी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 03 शयनयान, 05 एसी तृतीय इकोनॉमी, 02 एसी द्वितीय श्रेणी और 01 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल होंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व समय-सारणी एवं टिकट उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें।