Chandauli News:नवारंभ उत्सव से गूंजा पीएम श्री विद्यालय चंदौली, नामांकन बढ़ाने पर जोर बालवाटिका से कक्षा 1 तक प्रवेश अभियान तेज, अभिभावकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चंदौली।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर सदर स्थित पीएम श्री कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय चंदौली में नए शैक्षिक सत्र के स्वागत हेतु ?नवारंभ उत्सव? का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका एवं कक्षा 1 में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी प्रवीण, प्रीतेश और हरगोविंद के साथ ग्राम प्रधान व एसएमसी अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर किया।

�इस दौरान विद्यालय परिसर में लगाए गए शैक्षिक स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, जहां बालवाटिका की गतिविधियों, टीएलएम, लर्निंग कॉर्नर और वंडर बॉक्स का प्रदर्शन किया गया। अभिभावकों को बच्चों की प्रोफाइल और शिक्षण पद्धति से भी अवगत कराया गया।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत, नृत्य और सीख आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही 3-4 वर्ष के बच्चों का सामूहिक प्रवेश रेत और मिट्टी पर लेखन गतिविधियों के जरिए कराया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।अभिभावक संवाद सत्र में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई और नई शिक्षा नीति के तहत बालवाटिका की भूमिका को समझाया गया।इस दौरान 3-4 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी में तथा 5-6 वर्ष के बच्चों का कक्षा 1 में प्रवेश के लिए चिन्हांकन भी किया गया।बीएसए सचिन कुमार यादव ने कहा कि नवारंभ उत्सव का उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाना और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय से नामांकन कराकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ें।अध्यापिका प्रीति शर्मा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बालवाटिका को आकर्षक और गतिविधि आधारित बनाया गया है, जिससे बच्चे खेल-खेल में सीख सकें और विद्यालय आने के प्रति उत्साहित रहें।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों और अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों के सहयोग से नवारंभ उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।