बूंद फिल्म में नजर आएंगे झांसी के आरिफ शहडोली

हिंदी फिल्म बूंद में जल पुरुष बने आरिफ शहडोली
झांसी। नुक्कड़ नाटक आज की तस्वीर से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले झांसी के आरिफ शहडोली जल्दी ही बूंद फिल्म में नजर आएंगे।

आरिफ शहडोली अभिनीत्त फिल्म बूंद का टीजर गत दिवस मुंबई में लॉन्च हुआ । इस फिल्म में आरिफ शहडोली बुंदेलखंड के जल पुरुष संजय सिंह की भूमिका निभा रहे हैं । इस फिल्म की शूटिंग छतरपुर जिले के किशनगढ़ के पास पुरवा गांव में हुई है। यह फिल्म बुंदेलखंड में जल सहेलियों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यो से प्रेरित है। इसफिल्म के निर्माता दीपक मनोहर दीवान है । निर्देशक है जैनी दीपायन। इस फिल्म के कलाकारों में विदिता बाग ,रोहित चौधरी ,गोविंद नामदेव ,प्रवीण चंद्रा ,गौतम आदि महत्वपूर्ण हैं। इस फिल्म में आरिफ ने कलाकारों को बुंदेली भाषा का प्रशिक्षण भी दिया है । यह फिल्म सीकरी सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी । चिड़ियाघर धारावाहिक से चर्चा में आए आरिफ ने कई पुरस्कारो से सम्मानित फिल्म गुठली लड्डू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उनकी आने वाली फिल्में परिवार,गाइड एक प्रेम कहानी एवं जनादेश है ।