आई आई एस टी का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मोकलाय में

*राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर गांव मोकलाय*

आज *राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर* के *छठवे दिवस* के सुबह के सत्र में डॉ रेशु अग्रवाल एवं शाम के सत्र में डॉ मेघा शर्मा, श्रीमती कीर्ति चौबे (वार्डन), श्री शुभम शर्मा द्वारा स्वयं सेवकों से चर्चा कर शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं गांव में जो नुक्कड़ नाटक छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया उसे भी देखा गया एवं ग्रामीण जनों से भी चर्चा की।

आज छात्रों द्वारा गांव के अंदर साइबर सुरक्षा के ऊपर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे सभी गांव वालों ने सराहना करते हुए एक अच्छी पहल बताइ। यह नुक्कड़ नाटक साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*राष्ट्रीय सेवा योजना*
आईआईएसटी महाविद्यालय इंदौर