भगत सिंह शहीदी दिवस पर गूंजे “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे

श्रीगंगानगर जिले में विभिन्न स्थानों पर शहीदे आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस पर "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे गूंजे इसी के तहत रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में युथ कांग्रेस के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ कांग्रेस से विधानसभा अध्यक्ष पद के दावेदार एवं छात्र नेता दिनेश ठोलिया ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बीएसएफ फाटक के पास स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने ?इंकलाब जिंदाबाद? और देशभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर दिनेश ठोलिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह का बलिदान आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जब भगत सिंह जेल में थे तब भी उनके ?इंकलाब जिंदाबाद? के नारे जेल की दीवारों को पार कर पूरे देश में गूंजते थे। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और देशहित में अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान रमेश भार्गव (मिक्कू), नरेश कुमार चुम्बर, प्रभजोत लबाना, सचिन कड़वासरा, कुशाल कामरा, कृष्ण बंगाली, राणा बाबा, विपिन बिश्नोई, अभी, मनीष वर्मा, पारस, आशीष बाल्मिकी, अर्श बराड़, देव मेहरा सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश सेवा के संकल्प के साथ किया गया।