गुमशुदा बच्ची को खेरागढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद

खेरागढ़ पुलिस ने 6 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

आगरा, 22 मार्च 2026।

थाना खेरागढ़ पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए 6 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भिलावली निवासी सौरभ ने थाना खेरागढ़ पर सूचना दी कि उनकी पुत्री लविष्का उर्फ लाडो (उम्र लगभग 6 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए टीम का गठन किया और संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई के परिणामस्वरूप बालिका को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बालिका को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष मदन सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, महिला उपनिरीक्षक शिवा शर्मा एवं उपनिरीक्षक अजय तोमर (बाल कल्याण अधिकारी)।