बहराइच में थोड़ी सी बारिश ने खोली विकास कार्यों की पोल सड़क बनी तालाब। 

बहराइच जिले के विकासखंड विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बालापुर के कम्युनिस्ट नगर में हल्की बारिश ने ही विकास कार्यों की पोल खोल दी है। मुख्य सड़क पर जलभराव होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।सड़क पर भरे पानी के कारण रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलभराव के चलते आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की उदासीनता से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।गांव में बढ़ते आक्रोश के बीच ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।