भारतीय रेल ने बढ़ाए भत्ते: लोको पायलट और रनिंग स्टाफ को मिलेगा बड़ा लाभ, कर्मचारी कल्याण को मिली मजबूती

भारतीय रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों, खासकर रनिंग स्टाफ के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ?किलोमीटर भत्ता? (Kilometrage Allowance) और ?किलोमीटर के बदले भत्ता? (ALK) की दरों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। यह संशोधन 1 जनवरी 2024 से लागू महंगाई भत्ते (DA) के 50% होने के बाद किया गया है।

रेलवे के इस फैसले से देशभर के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड (अब ?ट्रेन मैनेजर?), फायरमैन और अन्य रनिंग स्टाफ को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। ये वही कर्मचारी हैं, जो दिन-रात देश के विशाल रेल नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

लोको रनिंग स्टाफ को मिलेगा यह लाभ

संशोधित दरों के अनुसार लोको रनिंग स्टाफ को प्रति 100 किमी किलोमीटर भत्ता और प्रति 160 किमी ALK इस प्रकार मिलेगा:

लोको पायलट (मेल): ₹606 / ₹969

लोको पायलट (पैसेंजर) / सीनियर मोटरमैन: ₹600 / ₹960

लोको पायलट (गुड्स): ₹594 / ₹951

लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड-I: ₹461 / ₹737

लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड-II: ₹447 / ₹715

सीनियर सहायक लोको पायलट / FM-1: ₹447 (शंटिंग ₹287) / ₹715

सहायक लोको पायलट / FM-1: ₹430 (शंटिंग ₹277) / ₹688

सीनियर सेकंड फायरमैन: ₹430 (शंटिंग ₹277) / ₹688

सेकंड फायरमैन: ₹362 (शंटिंग ₹216) / ₹579

ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के लिए संशोधित दरें

मेल/एक्सप्रेस गार्ड (ट्रेन मैनेजर): ₹549 / ₹878

सीनियर पैसेंजर गार्ड: ₹543 / ₹869

सीनियर गुड्स गार्ड: ₹543 / ₹869

गुड्स गार्ड: ₹537 / ₹859

सीनियर असिस्टेंट गार्ड / ब्रेकमैन: ₹320 / ₹512

असिस्टेंट गार्ड / ब्रेकमैन: ₹305 / ₹488

(नोट: गार्ड पद का नाम अब ?ट्रेन मैनेजर? कर दिया गया है।)

कर्मचारी हित में बड़ा कदम

यह संशोधन रेलवे सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के तहत किया गया है। अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। बढ़ी हुई दरें वर्तमान महंगाई के स्तर को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेंगी।

यह निर्णय न केवल कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी करेगा, बल्कि उनके मनोबल को भी मजबूत करेगा। इससे स्पष्ट है कि भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनकी मेहनत की उचित सराहना के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।