कुरूद नगर एकता और सौहार्द के लिए मिशाल है,

कुरुद:-कुरुद में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया जा रहा हैं,मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्यौहार हैं,रमजान की पवित्र महीने में इस्लाम धर्म के लोग रोजा उपवास रखते हैं,जिसके बाद शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है यह त्योहार भाईचारा खुशी और अल्लाह के प्रति प्रेम आभार व्यक्त करने का त्यौहार हैं,नगर के ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर ईद-उल-फितर मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ईद उल फितर मनाया गया बधाई शुभकामनाएं दी,इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि, बोल बम सेवा समिति, वन्देमातरम परिवार,के ओर से भानु चंद्राकर सम्मिलित होकर नगरवासियों, विधायक महोदय,नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर की ओर से समस्त मुस्लिम भाइयों-बहनो को बधाई प्रेषित किया, इस अवसर पर मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों के साथ पूर्व में नगरपालिका की ओर से जो कार्य किया गया था वैसे जनप्रतिनिधियों की उपलब्धियों को बताते हुए आज इस गौरवशाली क्षण में याद किया गया, मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कुरूद में हिन्दू मुक्तिधाम, मुस्लिम,ईसाई कब्रिस्तान मे ज्योति जी के पहले कार्यकाल में लोकार्पण कराकर पुरे प्रदेश में मिशाल क़ायम किये थे वैसे ही आदर्श नगर कुरूद के साथ तीनों ही जगहों मे फिर से नगर के मुक्तिधाम और कब्रिस्तान को सजायेंगे,इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।