धमतरी की शिक्षिका परविंदर कौर गिल को नेपाल में मिला 'स्त्री शक्ति' सम्मान



धमतरी,! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, धमतरी की प्रतिष्ठित शिक्षिका परविंदर कौर गिल को नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा 'स्त्री शक्ति' सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। उनकी रचनात्मक प्रतिभा, ज्ञानवर्धक शिक्षण और समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार के प्रयासों को सराहा गया है।

यह समारोह 8 मार्च 2026 को लुंबिनी, नेपाल में आयोजित किया गया था, जिसमें नेपाल और भारत के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

परविंदर कौर गिल को यह सम्मान मिलने पर डिप्टी कलेक्टर डॉ कल्पना ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, संचालक समग्र शिक्षा देवेश सूर्यवंशी, सहायक संचालक यदुनंदन वर्मा और सहायक संचालक खेमेश्वर कुमार साहू ने शुभकामनाएं दी हैं।