* मां भगवती को पूजिए लेकिन जननी को मत भूलिए - राजेश्वरानंद *

दिल्ली 21 मार्च:~सदगुरु राजदरबार की संस्थापिका श्री श्री 108 राजमाता जी महाराज के आशीर्वाद एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में गोरख पार्क शाहदरा में आयोजित स्वर्ण जयंती नवरात्र महोत्सव एवं धर्म सम्मेलन के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा जी का विधिवत पूजन किया गया।

सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में जनकल्याण विश्व शान्ति को समर्पित भाव से मिडिल ईस्ट में चल रहे विध्वंसकारी युद्ध की शांति हेतु यज्ञ में आहुति अर्पित की गई एवं मां चंद्रघंटा जी का पूजन किया गया।

इस अवसर पर भक्तों को संदेश दिया गया कि *"पहले घर बैठी हुई मां को मना।फिर बेटा मेरी शरण में तू आ।।"* मां भगवती की साधना आराधना का पर्व चल रहा है और आप इसमें पूर्णतः समर्पित होकर पहुंचे। लेकिन दुर्गा पूजा,नवरात्र महोत्सव में जाने से पहले ध्यान दें कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आप जयकारे लगा रहे हो घर पर मां कराह रही है,आप मूर्ति को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद बांट रहे हो घर पर मां के लिए ढंग से भोजन प्रबंध नहीं किया,आप मूर्ति को लहंगे पहना रहें है लेकिन घर पर मां के पास ढंग के कपड़े नहीं हैं तो यह पूजा पाठ सब मात्र आडंबर पाखंड दिखावे से बढ़कर कुछ नहीं तुच्छ ही जानो। नवरात्र महोत्सव में जाएं लेकिन पहले घर पर मां की सेवा, सम्मान का पहले प्रबंध करे अन्यथा आपकी दुर्गा पूजा व्यर्थ ही जानो।इन उदगारों के बीच सागर सांवरिया द्वारा गुरु वंदना एवं हनुमंत भजन गायन करते हुए देश भक्ति का गीत "तेरी मिट्टी में मिल जांवा" गायन पर भक्तों ने करतल ध्वनि से साथ दिया।नृत्य नाटिका कलाकारों द्वारा शेरांवाली मां की नृत्यनाटिका को अदभुद स्वरूप से प्रस्तुत किया गया।चौकी के बाद सामूहिक रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया जिसका दरबार में विशेष महत्व माना जाता है।

चौकी के बाद फलाहार भंडारा वितरण किया गया।

राम वोहरा 9278199582