* चित्रकूट में सवा पांच लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ *

जय बजरंग सेना प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने बताया कि योगी आदित्यनाथ जी को भी दिया है निमंत्रण

चित्रकूट के लाईना बाबा सरकार मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल दिन गुरुवार को सवा पांच लाख सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जय बजरंग सेना परिवार और श्री लाइना बाबा सरकार के सहयोग से संपन्न होगा।

जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, सनातन धर्म की एकता और देश की सुख-समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाएगा। संस्था के संस्थापक नितिन उपाध्याय ने यह भी बताया कि इसका मकसद समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना और युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है। लाइना बाबा समिति के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह ने कहा की यह हनुमान चालीसा का पाठ जाति पाती से ऊपर उठकर सभी हिन्दुओं को एक साथ भगवत भक्ति मे जोड़ना है जय बजरंग सेवा परिवार का शुरू से ही यही लक्ष्य रहा है कि "जाति-पाति पूछे नहीं कोई हरि को भजय सो हरी का होइ "

जय बजरंग सेवा की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को निमंत्रण दिया है। एवं उनके आने की संभावनाएं भी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री कामदगिरि पीठ के पूज्य महंत मदन गोपाल दास महाराज चित्रकूट के सभी अखाड़ों के संत महंत जगतगुरु भगवान इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के सभी जय बजरंग सेना के पदाधिकारी एवं हनुमत भक्त मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे यह कार्यक्रम चित्रकूट जिले में पहली बार रखा गया है हमें आशा है कि भगवान हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद से यह संपन्न होगा