रायपुर मंडल में अंडरब्रिज निर्माण के चलते रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर मंडल में अंडरब्रिज निर्माण के चलते रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर किया जा रहा है। निर्माण के अंतिम चरण में गर्डर डि-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 22 मार्च 2026 को रायपुर-बिलासपुर मेमू (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734), गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68733), बिलासपुर-रायपुर मेमू (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) और रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (58205) रद्द रहेंगी। वहीं 23 मार्च 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर (58206) तथा रायपुर-बिलासपुर मेमू (58202) भी रद्द रहेंगी।

इसके अलावा 22 मार्च 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी और आगे का सफर रद्द रहेगा। वहीं गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।