नागपुर मंडल में पेंशन अदालत का आयोजन, 21 में से 13 मामलों का मौके पर निपटारा

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में प्रथम तिमाही की पेंशन अदालत का आयोजन 17 मार्च 2026 को मंडल सभागार में किया गया। इस पेंशन अदालत की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले ने की।

पेंशन अदालत में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कुल 21 मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 13 मामलों का मौके पर ही संतोषजनक समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर रेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक वैभव वी. दहिवले, मंडल कार्मिक अधिकारी श्वेता एच.के. छोरिया तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

वहीं पेंशनभोगी संघ की ओर से अध्यक्ष डी. एन. मूर्ती, महासचिव वासुदेव सहित अन्य शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की पेंशन अदालतों का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। नागपुर मंडल द्वारा नियमित रूप से पेंशन अदालत आयोजित कर पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जा रही