शारिक अब्बासी ने जोरदार अंदाज में दी बधाई: राजकिशोर कश्यप बने भाजपा महानगर उपाध्यक्ष

बरेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बरेली महानगर में संगठनात्मक मजबूती का सिलसिला जारी है। पार्टी ने अनुभवी नेता राजकिशोर कश्यप को महानगर की मेन बॉडी में उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद सौंपा है। इस नियुक्ति पर भाजपा के सक्रिय और चर्चित नेता शारिक अब्बासी ने देर रात बुखारपुरा स्थित उनके निवास पर पहुंचकर जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।पूर्वी मंडल शक्ति केंद्र संयोजक शारिक अब्बासी ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ शॉल-माला पहनाकर राजकिशोर कश्यप का भव्य स्वागत किया। अब्बासी ने कहा कि राजकिशोर कश्यप का लंबा राजनीतिक अनुभव, ओबीसी मोर्चा में पिछली जिम्मेदारियां और संगठन के प्रति निष्ठा पार्टी को नई ऊर्जा देगी। उन्होंने इस नियुक्ति को संगठन की दूरदर्शिता बताया।राजकिशोर कश्यप पहले भी ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार महानगर उपाध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। इस बार पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।स्वागत समारोह में हरिओम कश्यप, मोनू गुप्ता, जुबेर, विक्की कश्यप, नवीन गुप्ता, राजेंद्र, राजेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नए महानगर उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
शारिक अब्बासी की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने वाला रहा। राजकिशोर कश्यप ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण से कार्य करेंगे।