ट्रक मालिकों के साथ प्रशासन कर रही भेदभाव, नहीं करेंगे बर्दास्त

ट्रक एसोसिएशन की बैठक में पुलिस प्रशासन पर लगे कई गंभीर आरोप

-ट्रकों पर नोइंट्री और रॉन्गसाइड के नाम पर किया जा रहा फर्जी जुर्माना

आरा (भोजपुर) - बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन का बैठक सोमवार को आरा शहर के धोबीघाट के पास आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिले के ट्रक मालिकों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भानू शेखर सिंह समेत प्रदेश संगठन के कई लोग थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भोजपुर जिला प्रशासन ट्रक मालिकों के साथ भेदभाव कर रही है और दोहरी निति के साथ कार्य कर रही है। कहा कि खैरा चेकपोस्ट से नोइंट्री के बावजूद बालू लोड यूपी की ट्रकों को एकौना-खैरा मार्ग पर चलने दिया जा रहा है। जबकि, जिले के कई ट्रकों के अलावा बिहार के ट्रकों को नहीं छोड़ा जा रहा है। वहीं नोइंट्री और रॉन्गसाइड के नाम पर पर गलत तरिके से ट्रकों पर जुर्माना कर दिया जा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से किसी तरह के प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिक राशि ली जा रही है। जिले के कुछ बालू घाटों से एक चालान पर दो ट्रिप बालू दिया जा रहा है। बिहार के बाहर से कई ट्रक एक चालान पर दो ट्रिप गिट्री लेकर आ रहे हैं। इसपर रोक नहीं लग रही है। ट्रक वाले ओवरलोड बालू की ढुलाई नहीं कर रहे हैं, जबकि सैकड़ों ट्रैक्टरों पर खुलेआम ओवरलोड बालू की ढुलाई हो रही है। इसपर कार्रवाई नहीं हो रही है। जिलाध्यक्ष अजय कुमार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कॉग्रेस का जिला प्रभारी बनाया गया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी दिपक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, ट्रक मालिक रोहित सिंह, सतेन्द्र सिंह, गुड्डू, रमेश कुमार समेत सैकड़ों ट्रक मालिक थे।