भोजपुर जिले में ट्रक मालिकों की बैठक आयोजित कर दिया बड़ा ऐलान

आरा - बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के तत्वाधान में भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक आरा शहर के धोबी घाट में आयोजित की गई जिसमें की बिहार प्रदेश के ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह एवं प्रदेश के संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, जिस्म की ट्रक मालिकों पर किए जा रहे अत्याचार एवं जुल्म के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए उन लोगों ने आने वाले दिनों में इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन करने एवं माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने की बात कही इस दौरान ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि जिस तरह से भोजपुर जिले में परिवहन विभाग खनन विभाग एवं पुलिस के द्वारा ट्रक मालिकों से अवैध रूप से ई चालान के नाम पर पैसा लिए जा रहे हैं इसके अलावे जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों द्वारा जानबूझकर ट्रक चालकों को परेशान करने एवं अवैध वसूली करने के साथ-साथ गलत तरीके से नो एंट्री एवं रॉन्ग साइड के नाम पर जुर्माना वसूला जा रहा है इसके अलावा आरा नगर निगम में भोजपुर जिले के सड़कों पर टैक्स के नाम पर ट्रक मालिकों से अवैध वसूली करने एवं नहीं देने पर मारपीट किया जा रहा है एवं आरा छपरा फोरलेन सड़क पर ट्रक चालकों के साथ हो रहे लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाना जरूरी है वही जिले के कोइलवर स्थितसक्कडी टोल प्लाजा पर वाहनों से मनमानी टोल वसूल करने के साथ-साथ बिहिया में ओवर ब्रिज पर बंद कर दिए जाने के कारण ट्रक मालिको के साथ हो रही परेशानी को दूर करने की बात कही गई इस दौरान ट्रक मालिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को संगठन के पदाधिकारी के समक्ष रखा एवं उसको दूर करने की बात कही एवं इस मामले पर रोक नहीं लगे की दिशा में उन लोगों ने माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने की बात कही इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष ट्रक ऑनर एसोसिशन भानु शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि लगातार ट्रक मालिकों के साथ उनका दोहन किया जा रहा है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है इसलिए अब सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे लोग सीधे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना का काम करेंगे वही इस मौके पर भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि पूरे जिले में जानबूझकर के ट्रक मालिकों को परेशान किया जा रहा है जिसके कारण सभी लोग परेशान हैं बिहार की गाड़ियों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है एवं उत्तर प्रदेश की गाड़ियों को नियम विरुद्ध यहां से बालू लोड कर भेजा जा रहा है इसको लेकर वे लोग जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंप हैं और आगे भी उनकी लड़ाई जारी रहेगी इस मौके पर ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी दीपक सिंह दीप नारायण सिंह राजेश कुमार समेत जिले भर से आए हुए सैकड़ो की संख्या में ट्रक मालिक शामिल हुए।