सोल ऑफ ब्रज ने विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्य सामग्री 

वृंदावन । सोल ऑफ़ ब्रज के द्वारा छटीकरा स्थित कोटा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष गौरांग दास महाराज व सहयोग कर्ता आयुर सक्सेना, मयूर सक्सेना, संत विंदावन दास आदि लोग मौजूद रहे। जिसमें विस्तृत जानकारी देते हुए गौरांग दास महाराज ने बताया कि उनकी संस्था के पढ़ने वाले बच्चों के लिए तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। जिससे उन बच्चों को पढ़ने में और भी सहयोग मिल सके। अधिकतर उनकी संस्था के द्वारा सरकारी विद्यालय के बालकों के लिए वितरण के आयोजन किए जाते हैं। आज कोटा प्राथमिक विद्यालय में 100 बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, लंचबॉक्स, कॉपी, पेन, पेंसिल, ऑल इन वन बुक्स, स्कूल ड्रेस, इतिहास की जानकारी के लिए नक्शा, आदि और सामान कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सामग्री दी ,सोल ऑफ़ ब्रज फ़ाउंडेशन पहले से ही ब्रज के बच्चों के लिए कई। सारे योगदान करते हुए आए हैं और अपने ऐसे दिव्य प्रयासों से ब्रज मंडल के ब्रजवासी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने का प्रयास करते रहते हैं।