यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों के संचालन में संशोधन, कई ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों के संचालन में संशोधन करने तथा उनकी अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पुणे, मुंबई, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोरखपुर, दानापुर, समस्तीपुर, बनारस और गाजीपुर सिटी के बीच चलने वाली कई विशेष ट्रेनों के समय, संचालन अवधि और फेरे में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार पुणे?गोरखपुर, पुणे?दानापुर, मुंबई सीएसएमटी?गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस?दानापुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस?समस्तीपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस तथा पुणे?गाजीपुर सिटी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा तथा कई ट्रेनों को ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन के रूप में अतिरिक्त फेरों के साथ चलाया जाएगा।

प्रमुख ट्रेनें और संचालन

01415/01416 पुणे?गोरखपुर?हडपसर दैनिक विशेष ट्रेन

1 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक 14 फेरे तथा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ग्रीष्मकाल विशेष के रूप में 16 फेरे चलाए जाएंगे।

01449/01450 पुणे?दानापुर?हडपसर दैनिक विशेष ट्रेन

1 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक 14 फेरे तथा 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकाल विशेष के रूप में 92 फेरे संचालित होंगे।

01079/01080 मुंबई सीएसएमटी?गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन

1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 14 फेरे और 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अतिरिक्त 16 फेरे चलाए जाएंगे।

01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन

1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 14 फेरे तथा 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकाल विशेष के रूप में 92 फेरे संचालित होंगे।

01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन

21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक कुल 13 फेरे चलाए जाएंगे।

01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस विशेष ट्रेन

सप्ताह में दो दिन संचालित होगी और अप्रैल माह में अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

01431/01432 पुणे?गाजीपुर सिटी विशेष ट्रेन

अप्रैल 2026 में सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

इन सभी ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर, सामान्य कोच तथा एसएलआर कोच की व्यवस्था की गई है।

चेन्नई?हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी

रेल प्रशासन ने 06019/06020 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल?हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

06019 चेन्नई से प्रत्येक सोमवार को चलकर अब 30 मार्च 2026 तक संचालित होगी।

06020 हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक गुरुवार को चलकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के संचालन से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और त्योहार व गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।