मुरादाबाद मंझोला क्षेत्र से महिला को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला

मुरादाबाद मंझोला क्षेत्र से महिला को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र से एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं जानकारी के अनुसार थाना मझोला क्षेत्र के सरिता नगर निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया पति का आरोप है कि आरोपी ने किसी तरह उसकी पत्नी को अपने झांसे में लेकर घर से भगा लिया।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्हें पत्नी के अचानक घर से गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मझोला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला और आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा पुलिस का कहना है कि जल्दी ही महिला सहित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।