होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है : डॉ. मनोज कुमार पांडेय 

भाजपा नेता ओबीसी मोर्चा पिछड़ा वर्ग के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल द्वारा ऊंचाहार में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

रायबरेली।जिले के ऊंचाहार नगर स्थित उत्सव लॉन में भाजपा नेता ओबीसी मोर्चा पिछड़ा वर्ग के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऊंचाहार डॉ. मनोज कुमार पांडेय उपस्थित रहे।भाजपा नेता अभिलाष कौशल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। विधायक ऊंचाहार डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय ने इस मौके पर कहा होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है।कार्यक्रम आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने एक साथ मिल कर होली पर्व की खुशियां साझा की।इसके साथ ही विधायक मनोज कुमार पांडेय ने भाजपा के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं, नगर के वरिष्ठजनों और पत्रकारों को अंगवस्त्र, सराहना पत्र भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनैतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार राधेश्याम सोनी, मनीष कौशल , जितेन्द्र बहादुर सिंह, विंदेस्वरी तिवारी, प्रधान व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, नगर के व्यापारीगण , स्वर्ण समाज से जुड़े पदाधिकारी और उनके साथ कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल रहे।