पीएम किसान की 22वीं किश्त जारीः चंदौली के 1.98 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

पीएम किसान की 22वीं किश्त जारीः चंदौली के 1.98 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

माननीय विधायक सैदराजासुशील सिंह की गरिमामय उपस्थिति में हुआ आयोजन

उप कृषि निदेशक, चन्दौली भीमसेन ने बताया किप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त मा० प्रधानमंत्री जीगुवाहाटी (असम) से मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों की 22वीं किश्त जारी किया गया। जिसमें जनपद-चन्दौली के कुल 198246 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त कृषकों के खाते में हस्तान्तरित की गयी। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा समस्त विकास खण्ड एवं समस्त ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर मा० प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा० विधायक सैयदराजा सुशील सिंह जी की उपस्थिति में आयोजन किया गया। मा० विधायक सैयदराजा द्वारा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत 05 दिवसीय कृषि सखी एवं सी०आर०पी० प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी कुल 44 कृषि सखी एवं सी०आर०पी० को प्रमाण पत्र अपने कर कमलों द्वारा वितरित किया गया तथा प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। मा० विधायक सैयदराजा श्री सुशील सिंह जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त किसानों को बधाई। डा० नरेन्द्र रघुवंशी अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली, डा० अमित सिंह, के०वी० के वैज्ञानिक, श्री मानसिंह अवर अभियन्ता, श्री अरूण कुमार यादव, विषय वस्तु विशेषज्ञ, श्री अमित कुमार प्रजापति, विकास खण्ड धानापुर कृषि विभाग, कृषक गण श्री रिपुसूदन पाण्डेय, श्री ओंमकार सिंह, श्री शारदा पाठक व अन्य प्रगतिशील कृषक तथा अन्य कृषि सखी उपस्थित रहे।