चैत्र नवरात्रि मेले के अवसर पर विंध्याचल स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

चैत्र नवरात्रि मेले के अवसर पर विंध्याचल स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

प्रयागराज। चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 19 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक कुछ प्रमुख ट्रेनों को विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में पाँच प्रमुख ट्रेनों का ठहराव विन्ध्याचल स्टेशन पर किया जाएगा, जिससे माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

अस्थायी ठहराव प्राप्त करने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है

12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (दैनिक)रात 22:30 से 22:32 बजे

12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (दैनिक)शाम 16:05 से 16:07 बजे

15946 डिब्रूगढ़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन) 19:05 से 19:07 बजे

15648 गुवाहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 19:05 से 19:07 बजे

12335 भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन)19:05 से 19:07 बजे

रेल प्रशासन के अनुसार नवरात्रि के दौरान विन्ध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होती है। ऐसे में इन ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और वे आसानी से माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें और स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।