नवरात्रि मेले के अवसर पर मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले के अवसर पर मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

मैहर। नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने मैहर स्टेशन पर कई ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 19 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी।

इस अवधि में विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर कुछ मिनटों के लिए ठहराव दिया जाएगा। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस?गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस?छपरा, चेन्नई?छपरा, वलसाड?मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर?धनबाद, दुर्ग?नौतनवा, पुणे?गोरखपुर, पूर्णा?पटना, बांद्रा टर्मिनस?पटना, पुणे?बनारस और सूरत?छपरा सहित कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं शामिल हैं।

इस निर्णय से नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को माता शारदा देवी धाम, मैहर तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेनों की समय-सारणी से संबंधित जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139, Rail Madad मोबाइल ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।