मध्य रेल की ट्रांस हार्बर लाइन पर 15 मार्च को मेगा ब्लॉक

मध्य रेल की ट्रांस हार्बर लाइन पर 15 मार्च को मेगा ब्लॉक

मुंबई। मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा आवश्यक इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के लिए रविवार, 15 मार्च 2026 को ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच अप और डाउन दोनों लाइनों पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ब्लॉक के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे के बीच चलने वाली अप और डाउन ट्रांस हार्बर लाइन की सभी लोकल सेवाएं अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी।

इसके अतिरिक्त ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेनें सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक तथा पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे आने वाली अप लाइन की ट्रेनें सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे तक रद्द रहेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे के रखरखाव तथा संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह मेगा ब्लॉक आवश्यक है। यात्रियों से असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की गई है।