मध्य रेल में यात्री संख्या और आय में उल्लेखनीय वृद्धि

मध्य रेल में यात्री संख्या और आय में उल्लेखनीय वृद्धि

मुंबई। मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2025?26 (फरवरी 2026 तक) के दौरान यात्री यातायात और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में मध्य रेल ने 1503.50 मिलियन यात्रियों को यात्रा कराई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1476.61 मिलियन यात्रियों की तुलना में 1.82 प्रतिशत अधिक है।

कुल यात्रियों में 1314.91 मिलियन उपनगरीय यात्री तथा 188.58 मिलियन मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और अन्य गैर-उपनगरीय यात्री शामिल हैं। वहीं फरवरी 2026 में मध्य रेल ने 130.10 मिलियन यात्रियों को परिवहन किया, जिनमें 112.98 मिलियन उपनगरीय और 17.13 मिलियन गैर-उपनगरीय यात्री शामिल हैं।

आय के मामले में भी मध्य रेल का प्रदर्शन मजबूत रहा। फरवरी 2026 तक मध्य रेल ने कुल ₹16055.10 करोड़ की यात्री एवं वाणिज्यिक आय अर्जित की। इसमें ₹7296.73 करोड़ यात्री आय, ₹7487.45 करोड़ माल परिवहन आय, ₹703.41 करोड़ अन्य कोचिंग आय तथा ₹567.51 करोड़ विविध आय शामिल है।

केवल फरवरी 2026 के दौरान मध्य रेल ने ₹1613.87 करोड़ की कुल आय दर्ज की। इसमें ₹735.35 करोड़ यात्री आय, ₹746.16 करोड़ माल आय, ₹62.61 करोड़ अन्य कोचिंग आय और ₹69.75 करोड़ विविध आय शामिल है।

मध्य रेल ने गैर-किराया (नॉन-फेयर) राजस्व, पार्सल सेवाओं, विज्ञापन अनुबंधों और विभिन्न वाणिज्यिक सुविधाओं के माध्यम से भी आय में बढ़ोतरी दर्ज की है। रेलवे ने कहा कि वह यात्री और माल सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के साथ राजस्व स्रोतों को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।