पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस टीटीई ने नाबालिग बच्ची को कहा दिया!; सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी......

पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मिली नाबालिग बच्ची को सुरक्षित किया परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास

फिरोजपुर। फिरोजपुर मंडल की ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ सतीश कुमार मीणा एवं मनीष कुमार मीणा (मुख्यालय अमृतसर) ने अपनी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित किया।

टिकट जांच के दौरान स्लीपर कोच में लगभग 12 - 13 वर्ष की एक बच्ची अकेली मिली, जिसके पास टिकट नहीं था। इस पर दोनों कर्मचारियों ने तुरंत वाणिज्य नियंत्रण कक्ष, नई दिल्ली से संपर्क किया और आवश्यक समन्वय के बाद बच्ची को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला आरपीएफ स्टाफ को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया, ताकि उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने दोनों कर्मचारियों की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य रेलवे कर्मचारियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।