पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय छेदा लाल पाठक, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि      

गोष्ठी में मुतौर में स्मृति द्वार बनवाने की मांग, विधायक विकास गुप्ता को देंगे ज्ञापन

फतेहपुर । जिला पत्रकार संघ (रजि.) के संस्थापक व मूर्धन्य पत्रकार स्व0 छेदालाल पाठक की पुण्यतिथि पर जनसंपर्क केंद्र कलेक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के पत्रकारो , छायाकार बंधुओ, अधिवक्ता ,समाज सेवियों व व्यापारियों ने उपस्थित होकर स्व0 पाठक जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शाे पर चलने का संकल्प दोहराया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने बताया कि स्व0 छेदालाल पाठक विशारद ने पत्रकारों के सहयोग से लगातार पत्रकारों के हितों की लडाई लडने व जनपद के विकास के लिये हमेशा प्रयासरत रहे उनके अंदर पत्रकारिता के प्रति समर्पण एवं निष्ठा की भावना के साथ संघर्ष की अदभुत क्षमता थी। गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक आखिरी आंसू के विवेक श्रीवास्तव ने स्वर्गीय छेदा लाल पाठक के पैतृक गांव मुत्तौर में उनके याद में एक स्मृति द्वार बनवाने की मांग की और विधायक विकास गुप्ता से मिलकर एक ज्ञापन देने की बात कही। गोष्ठी का कुशल संचालन संघ के महामंत्री सुरेन्द्र पाठक ने किया। गोष्ठी में आख़िरी आंसू के संपादक विवेक श्रीवास्तव, मलय पाण्डेय, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, अनीत अगहरी एडवोकेट ,मनभावन अवस्थी, मलय पाण्डे, रवि सिंह, जतिन द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह राणा , सुरेंद्र पाठक, संजय गुप्ता, धीरेंद्र श्रीवास्तव धीरू, योगेंद्र बबलू मौर्या ,मोहम्मद शाहिद, दीपू मौर्या, पंकज मौर्या, सुनील मौर्या, अरुण कुमार, जगन्नाथ, इरफान, रमेश यादव, संजय सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।