भाऊपुर के जैविक मेला व प्रदर्शनी में किसानों में जैविक खेती के लिए झलका उत्साह

फतेहपुर। सोमवार को मलवा विकास खण्ड के भाऊपुर गाॅव में नमामि गंगे योजनान्तर्गत द्वितीय वर्ष के जैविक मेले का आयोजन ईश एग्रीटेक प्राo. लिo. द्वारा किया गया । योजना से जुड़े हुए क्लस्टर के किसान ने अलग अलग गाॅव से एकदिवसीय जैविक मेला व प्रदर्शनी के कार्यक्रम में आये।सभी किसानों को उर्वरकों व कीटनाशक न प्रयोग कर जैविक व प्राकृतिक खेती कर अच्छा मुनाफा कमाने के उपाय बताए गये।कार्यक्रम से प्रेरित होकर काफी किसान जैविक खेती अपनाने के लिए उत्साहित हुए।ग्राम प्रधान के साथ अतिथियों ने फीता काटकर आयोजन का शुभारम्भ किया।मृदा परीक्षण के लिए खेत की मिट्टी का नमूना एकत्र करने की विधि डा प्रेमादान पाल ने किसानों को बतायी।उन्होने जनपद में मृदा कार्बन की स्तिथि पर चिंता व्यक्त की। प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर बीरेन्द्र यादव ने किसानों को नमामि गंगे योजना के तहत जैविक उत्पादों को भृगु आर्गेनिक नाम से सब जगह बेचने के लिए ईश एग्रीटेक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होनें किसानों को कृषि पशुपालन व शाक भाजी को साथ में करके आय बढाने को कहा।महिलाओं को आजीविका मिशन से जुड़कर कमाई बढ़ाने को प्रेरित किया।जैविक कीट नियंत्रण व यांत्रिक कीटनियंत्रण के घरेलू उपकरण बनाने व उपयोग की विधि विस्तार से बताई।पूर्व संयुक्त निदेशक कृषि भारत सरकार ओ पी वर्मा ने किसानों को फसल की निगरानी करते हुए जैविक व यांत्रिक कीट प्रबंधन पर किसानों से अपने विचार साझा किए।औषधीय व सगन्ध खेती के बारे में कृषि सलाहकार व प्रगतिशील किसान,कृषि उद्यमी अमित कुमार ने किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, स्टीविया, तुलसी, कालमेघ,भूमि आंवला, पामरोजा, ब्राह्मी, अश्वगंधा,पुनर्नवा, सर्पगंधा ,शतावर ,चिया,कैमोमाइल आदि आर्थिक रूप से उपयोगी फसलों की खेती की जानकारी दी।डाॅ शिवमंगल सिंह ने नीम आधारित खेती व गौ आधारित खेती के बारे में प्रशिक्षक रमाकांत तिवारी ने किसानों को विस्तार से बताया।कृषि विभाग के टी ए सी आनन्द कुमार ने किसानों फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर देते हुए मुख्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी ।पर्यटन विभाग की योजनाओं के बारे मे अनिल जी ने ईको टूरिज्म व एग्री टूरिज्म की जानकारी दी।वहीं आलोक गौड़ ने मंच संचालन किया। सहयोगी संस्था ईश एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेन्द्र कुमार और समस्त टीम अनिल मिश्रा,धीरज, विवेक सिंह,ॠषि कुमार व अन्य ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।