बॉलीवुड अभिनेता गौरव कुमार ने अपने फैन को दिया यादगार जन्मदिन सरप्राइज

रायबरेली।जनपद के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गौरव कुमार ने अपने फैन पंडित राहुल दीक्षित को जन्मदिन पर एक खास और अलग अंदाज़ में शुभकामनाएं देकर सरप्राइज दिया।अभिनेता का यह विशेष संदेश पाकर पंडित राहुल दीक्षित काफी खुश और भावुक नजर आए।गौरव कुमार का मानना है कि उनके हर फैन उनके परिवार का हिस्सा हैं।यही वजह है कि वह अपने फैंस का हमेशा ख्याल रखते हैं।जब पंडित राहुल दीक्षित को अपने पसंदीदा अभिनेता से जन्मदिन का यह खास संदेश मिला तो उनके लिए यह पल बेहद यादगार बन गया।उन्होंने इस सरप्राइज के लिए अभिनेता गौरव कुमार का दिल से आभार व्यक्त किया।गौरव कुमार का यह अंदाज़ एक बार फिर दिखाता है कि वह अपने फैंस को कितना सम्मान और प्यार देते हैं।