*शिक्षक दंपति ने किया देहदान की घोषणा, मरने के बाद भी शिक्षा प्रदान करने की इच्छा*

धमतरी,!- शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर एक शिक्षक दंपति ने अपने देहदान की घोषणा की है। सरस्वती शिशु मंदिर रुद्री के पूर्व प्राचार्य और वर्तमान अध्यक्ष यादराम साहू और उनकी पत्नी दिनेश्वरी साहू, जो उक्त विद्यालय में शिक्षिका हैं, ने जिला अस्पताल धमतरी पहुंचकर शरीर दान की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि वह लोग शिक्षक और शिक्षिका हैं और उनका जीवन शिक्षा देते हुए गुजर रहा है। इसलिए वह लोग यह चाहते हैं कि मरने के बाद भी उनका शरीर लोगों को शिक्षा प्रदान करे। उन्होंने दोपहर दो बजे जिला अस्पताल पहुंचकर यह जानकारी दी और देहदान संबंधी प्रक्रिया भी पूरी की।

इस अवसर पर यादराम साहू ने कहा, "हमारा जीवन शिक्षा को समर्पित है और हम चाहते हैं कि मरने के बाद भी हमारा शरीर लोगों को शिक्षा प्रदान करे। देहदान करना एक महान कार्य है और हम इसके लिए तैयार हैं।"

इस घोषणा के साथ ही यादराम साहू और दिनेश्वरी साहू ने समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। उनकी इस पहल से लोगों को देहदान के महत्व के बारे में जागरूकता मिलेगी और वे भी इस दिशा में आगे आएंगे।

तेरा वैभव अमर रहे माँ
हम दिन चार
रहे ना रहे

भारत माता की जय🙏