हेमलता पटेल ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाई होली, सुरक्षित पर्व का दिया संदेश

रंग उत्सव, रक्षकों संग

आज होली के पावन पर्व पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं प्रधान सुजानपुर हेमलता पटेल ने एक अनूठी पहल करते हुए समाज की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ होली का उत्सव मनाया।पर्व के उत्साह के बीच, हेमलता पटेल ने कर्तव्य पथ पर डटे पुलिस जवानों को अबीर-गुलाल लगाकर उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश उत्सव मना रहा होता है, तब ये जवान हमारी सुरक्षा के लिए अपने परिवारों से दूर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। उनके साथ खुशियां बांटना गर्व की बात है।इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनसामान्य को होली की हार्दिक बधाई देते हुए 'सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली' मनाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों और समर्थकों को संदेश दिया कि रंगों का यह पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, इसे पूरी मर्यादा और सुरक्षा के साथ मनाएं।