सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार पार्टी में आपसी सौहार्द की मिसाल पेश

आलापुर ( अंबेडकरनगर ) | पवित्र माह रमजान की रौनक के बीच क्षेत्र में सामूहिक इफ्तार पार्टियों का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार शाम न्योरी गांव में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार ने आपसी मेल-मोहब्बत, सांझा संस्कृति और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल पेश की।
गांव निवासी मुदस्सिर खालिद फारूकी के आवास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न जाति और धर्म के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और सामाजिक सौहार्द व गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का संदेश दिया।
इफ्तार से पहले मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी एकता के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में शामिल जिले के वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि भारत की असली खूबसूरती ऐसे आयोजनों में दिखाई देती है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ बैठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास, सद्भाव और साझी संस्कृति को मजबूत करते हैं। ब्लाक प्रमुख बलिराम ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और नई पीढ़ी को भाईचारे का संदेश देते हैं।
*सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार पार्टी ने आपसी मेल मोहब्बत ,साझा संस्कृति ,आपसी भाई चारे और आपसी सौहार्द की खूबसूरत मिसाल पेश की*

सर्व धर्म सामूहिक विस्तार पार्टी में प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मवीर बग्गा जी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह जी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री बलिराम गौतम जी, ग्राम प्रधान तिघरा दाउदपुर वेद प्रकाश उर्फ पिंटू,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, युवा भाजपा नेता अरविंद सिंह उर्फ मंटू, राजन सिंह, पिंटू सिंह, विष्णु गुप्ता, सुजीत गुप्ता,सुनील कुमार,सुधाकर यादव,राणा सिंह,नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य, पूर्व सदस्य जिला पंचायत जाकिर हुसैन, सरफराज अहमद, पत्रकार आसिफ हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार नियाज़ तौहीद सिद्दीकी सहित सैकड़ों लोग रोजा इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे।
*सर्वधर्म सामूहिक इफ्तार पार्टी में मुख्य सहयोगी*
मुद्दसिर खालिद फारूकी, डॉ आसिम अबूजर फारुकी, सैयद इंतखाब आलम,अनीस मसूदी, शहाब फारुकी,अबू मोहम्मद फारुकी,मो एहसान उर्फ छोटू, सैयद सलमान, मास्टर जैद फारुकी, सालिम फारुकी, शादाब फारुकी, साबिर अंसारी, सादमान अंसारी, हाफ़िज़ कासिफ फारुकी, शादाब फारुकी 2 बदरे आलम फारुकी , रिजवान काजी, साजिद अली काजी सहित गांव के सभी लोगों का सहयोग रहा।